पंजाबी कल्चर एंड वेलफेयर एसोसिएशन खारघर द्वारा 12 जनवरी 2026 को आयोजित “लोहड़ी दी रात” कार्यक्रम हर्षोल्लास साथ संपन्न
खारघर/प्पंरतिनिधी,दि.१४-पंजाबी कल्चर एंड वेलफेयर एसोसिएशन, खारघर द्वारा 12 जनवरी 2026 को आयोजित “लोहड़ी दी रात” कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। *कार्यक्रम में उरण के विधायक श्री महेश बलदी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं।
इस सांस्कृतिक आयोजन का नेतृत्व संस्थापिका श्रीमती कीर्ति मेहरा एवं अध्यक्ष श्री विक्की अरोड़ा ने किया। आयोजन की सफलता में सुनील सचदेव, सत्यपाल चुघ और हरबिंदर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पिंकी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
